फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Today 30 September 2020 latest price updates: Gold and silver MCX price fall for second time in three days

Gold Silver Price: सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी लुढ़की

Wed, 30 Sep 2020 10:45 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 30 Sep 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Gold Price Today 30 September 2020 latest price updates: Gold and silver MCX price fall for second time in three days
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमत तेजी से गिरी। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। तीन दिनों में यह सोने की दूसरी गिरावट है। वहीं चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर चांदी वायदा दो फीसदी लुढ़ककर 61,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में, सोना एक फीसदी यानी लगभग 500 रुपये बढ़ गया था, जबकि चांदी 1,900 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई थी। सात अगस्त के 56,200 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने में काफी उतार-चढ़ाव आया है। इस हफ्ते की शुरुआत में यह 49,500 रुपये से नीचे चला गया था।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। हाजिर सोना 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,896.03 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 24.22 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.1 फीसदी गिरकर 883.25 डॉलर और पैलेडियम 0.5 फीसदी बढ़कर 2,319.59 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मुद्राओं की तुलना में आज डॉलर सूचकांक 93.817 पर सपाट था। जूलियस बेयर के कार्स्टन मेन्के ने कहा कि, 'हमारा मानना है कि सोने के लिए दृष्टिकोण मुख्य रूप से सेफ हेवन चाहने वालों द्वारा निर्धारित किया जाएगा।'


इस वर्ष 25 फीसदी महंगा हुआ सोना
सोने का राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में सुरक्षित निवेश के रूप में उपयोग किया जाता है, इस वर्ष यह लगभग 25 फीसदी तक महंगा हुआ है। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed