फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Today 21 September 2020 latest price updates: Gold and silver MCX price fall again

Gold Silver Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी की कीमत में भी आई गिरावट

Mon, 28 Sep 2020 10:08 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 28 Sep 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Gold Price Today 21 September 2020 latest price updates: Gold and silver MCX price fall again
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

भारतीय बाजारों में आज भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.4 फीसदी गिरकर 49,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी एक फीसदी गिरकर 58,473 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले हफ्ते, भारत में सोने की कीमतें, 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी थी, जबकि चांदी 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। सात अगस्त के सोने के उच्चतम भाव से यानी 56,200 रुपये की तुलना में सोना 6,500 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद स्थिर रहीं। हाजिर सोना 1,860.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सप्ताह दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद, डॉलर इंडेक्स प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.14 फीसदी नीचे था। कमजोर डॉलर गोल्ड को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सस्ता बनाता है। वैश्विक जोखिम की भावना कमजोर हुई है क्योंकि यूरोप में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़े हैं और कई देशों में फिर से लॉकडाउन लगाए गए हैं।
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 22.93 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 850.74 डॉलर और पैलेडियम 0.1 फीसदी बढ़कर 2,217.87 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने के निवेशकों ने अमेरिका में अधिक प्रोत्साहन के संकेतों की तलाश की। सप्ताहांत में, यूएस हाउस के स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा कि एक कोरोना वायरस राहत पैकेज की घोषणा हो सकती है। इसके लिए चर्चा जारी है। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, SPDR गोल्ड ट्रस्ट में होल्डिंग्स शुक्रवार को 0.02 फीसदी गिरकर 1,266.84 टन हो गई।


भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed