फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today april 5 2021 MCX prices in India edged lower today amid muted global cues

Gold Silver Price: सोना-चांदी: वायदा कीमत में आई गिरावट, जानिए कितना है दाम

Mon, 05 Apr 2021 10:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 05 Apr 2021 10:34 AM IST
सार

  • आज भारतीय बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत कम रही। 
  • जून का सोना वायदा 0.14 फीसदी गिरकर 45,355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
  • अगस्त में 56,200 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से ही सोने की कीमत में गिरावट का रुख रहा है। 
  • साल के पहले तीन महीनों में सोना लगभग 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today april 5 2021 MCX prices in India edged lower today amid muted global cues
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक संकेतों के अनुरूप आज भारतीय बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत कम रही। एमसीएक्स पर जून का सोना वायदा 0.14 फीसदी गिरकर 45,355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 65,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बॉन्ड यील्ड में तेजी, टीकाकरण अभियान और महामारी से उबरने की उम्मीदों के बीच 2018 के बाद यह पहली तिमाही है जब सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। भारत में अगस्त में 56,200 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से ही सोने की कीमत में गिरावट का रुख रहा है। साल के पहले तीन महीनों में सोना लगभग 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 1,728.60 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। आमतौर पर सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 25.01 डॉलर हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.4 फीसदी चढ़कर 1,214.03 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


खुदरा आभूषण उद्योग में आ सकती है तेजी
सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद खुदरा आभूषण उद्योग में इस साल 30-35 फीसदी तेजी की उम्मीद है। इंडिया रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा, आर्थिक गतिविधियों के कोरोना पूर्व पर पहुंचने और सोने की कीमतों में नरमी से सुधार को गति मिलेगी। इससे पहले 2020-21 की तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन, शादी-विवाह के कारण मांग बढ़ने और कीमतों में 10 फीसदी गिरावट के कारण सोने की मांग में तेजी देखने को मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मांग में वृद्धि की वजह से चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 2021-22 में आभूषणों की मांग 30-35 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 'वी-आकार' में सुधार को देखते हुए कोरोना पूर्व स्तर के मुकाबले समग्र मांग महज पांच से 10 फीसदी ही बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रेताओं का मुनाफा बढ़ा 
इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआती तीन तिमाहियों के दौरान बड़े आभूषण विक्रेताओं का मुनाफा कोरोना के पूर्व स्तर से 7.7 फीसदी बढ़ा है। 2019-20 के दौरान उनका कुल मुनाफा 5.9 फीसदी था। इसके अलावा, आयात शुल्क घटाने, मेकिंग शुल्क में नरमी और कीमतों में गिरावट से बड़े विक्रेताओं के मुनाफे में और तेजी आ सकती है, जो कोरोना पूर्व स्तर के मुकाबले 25-50 फीसदी ज्यादा रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed