{"_id":"5ff7e6f372e2dd42917d873b","slug":"gold-silver-price-today-8-january-gold-mcx-fall-for-second-time-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: पिछले तीन दिनों में दो बार सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितना है चांदी का दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: पिछले तीन दिनों में दो बार सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितना है चांदी का दाम
Fri, 08 Jan 2021 10:30 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी सपाट स्तर पर था एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.25 फीसदी गिरकर 50,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले तीन दिनों में यह दूसरी गिरावट रही। बुधवार को 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरने के बाद पिछले सत्र में सोना लगभग 0.85 फीसदी उछला था। अगस्त के 56,200 रुपये के उच्च स्तर की तुलना में, सोने की दरें 6,000 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हैं।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, मजबूत अमेरिकी डॉलर से सोना हाजिर 0.1 फीसदी लुढ़ककर 1,911.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, लेकिन कीमती धातु अभी भी 0.7 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त पर है। अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन से अतिरिक्त अमेरिकी राजकोषीय प्रोत्साहन की उम्मीद ने नुकसान को कम किया।
विज्ञापन
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 27.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि प्लैटिनम 0.4 फीसदी चढ़कर 1,121.46 डॉलर पर पहुंच गया, पैलेडियम 0.2 फीसदी बढ़कर 2,424.45 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार को 0.4 फीसदी गिरकर 1,182.11 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
पिछले साल 25 फीसदी बढ़ा सोना, चांदी में 50 फीसदी उछाल
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर, यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है।