फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 30 august 2021 Gold drops Rs 199 silver tumbles Rs 250

सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में आई गिरावट, निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

Mon, 30 Aug 2021 04:34 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 30 Aug 2021 04:34 PM IST
सार

आज पीली धातु 199 रुपये गिरकर 46,389 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 250 रुपये गिरकर 62,063 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 30 august 2021 Gold drops Rs 199 silver tumbles Rs 250
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। आज सोना 199 रुपये गिरकर 46,389 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में सोने का दाम 46,588 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोना अंतरराष्ट्रीय कीमत से प्रभावित हुआ। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से पीली धातु सस्ती हुई।

विज्ञापन


चांदी की कीमत में भी गिरावट 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 250 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 62,063 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,313 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,814 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 23.99 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन


निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
सरकार जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दे रही है। निवेशक 30 अगस्त से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (30 अगस्त से 3 सितंबर तक) खुली है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर न करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की छठी श्रृंखला है। योजना के तहत आप 4,732 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,320 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,682 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 46,820 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed