{"_id":"61544ea28ebc3e0dd378a829","slug":"gold-silver-price-today-29-september-2021-gold-jumps-rs-264-silver-climbs-rs-362","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: 264 रुपये महंगी हुई पीली धातु, चांदी की कीमत में भी बढ़त","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: 264 रुपये महंगी हुई पीली धातु, चांदी की कीमत में भी बढ़त
Wed, 29 Sep 2021 05:01 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 29 Sep 2021 05:01 PM IST
सार
आज पीली धातु की कीमत 264 रुपये बढ़कर 45,123 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 362 रुपये बढ़कर 58,825 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। आज पीली धातु में 264 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 45,123 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 44,859 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय कीमत से और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोना प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी बढ़त
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 362 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 58,825 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,463 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,739 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.26 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।
विज्ञापन
भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों, ईटीएफ से 1.55 अरब डॉलर की निकासी
मॉर्निंगस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार 13वीं तिमाही में निवेशकों ने भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) से निकासी की। जून तिमाही में इन कोषों से निवेशकों ने 1.55 अरब डॉलर निकाले। जबकि मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में इन कोषों से 37.6 करोड़ डॉलर की निकासी हुई थी। मालूम हो कि विदेशी निवेशक जिन प्रमुख निवेश माध्यमों के जरिए भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करते हैं, उनमें भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोष और ईटीएफ काफी महत्वपूर्ण हैं। ईटीएफ खंड में शुद्ध रूप से 15.3 करोड़ डॉलर का प्रवाह देखने को मिला।
विज्ञापन
स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।