फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 27 October 2021 Gold plunges Rs 244, silver tumbles Rs 654

Gold Silver Price: 46747 रुपये प्रति 10 ग्राम है सोने की वायदा कीमत, 654 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई चांदी    

Wed, 27 Oct 2021 04:26 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 27 Oct 2021 04:26 PM IST
सार

 Gold Silver Price: आज पीली धातु की कीमत 244 रुपये घटकर 46,747 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 654 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। एक किलो चांदी का दाम 63,489 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 27 October 2021 Gold plunges Rs 244, silver tumbles Rs 654
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज पीली धातु की कीमत 244 रुपये घटकर 46,747 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 654 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। एक किलो चांदी का दाम 63,489 रुपये हो गया है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,143 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस रह गया गया जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 23.94 डॉलर प्रति औंस रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, 'मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस रह गई, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed