फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 18 august 2021 Gold declines Rs 152 silver tumbles Rs 286

सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में 152 रुपये की गिरावट, 286 रुपये सस्ती हुई चांदी

Wed, 18 Aug 2021 04:25 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 18 Aug 2021 04:25 PM IST
सार

आज पीली धातु 152 रुपये गिरकर 46,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 286 रुपये की गिरावट के साथ 62,131 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 18 august 2021 Gold declines Rs 152 silver tumbles Rs 286
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। आज सोना 152 रुपये गिरकर 46,328 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में 24 कैरेट सोने का दाम 46,480 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार से प्रभावित होकर और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से आज घरेलू बाजार में कीसती धातु सस्ती हुई। 

विज्ञापन


286 रुपये सस्ती हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 286 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 62,131 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,417 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,787 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 23.74 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन


भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों, ईटीएफ से 1.55 अरब डॉलर की निकासी
मॉर्निंगस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार 13वीं तिमाही में निवेशकों ने भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) से निकासी की। जून तिमाही में इन कोषों से निवेशकों ने 1.55 अरब डॉलर निकाले। जबकि मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में इन कोषों से 37.6 करोड़ डॉलर की निकासी हुई थी। मालूम हो कि विदेशी निवेशक जिन प्रमुख निवेश माध्यमों के जरिये भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करते हैं, उनमें भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोष और ईटीएफ काफी महत्वपूर्ण हैं। ईटीएफ खंड में शुद्ध रूप से 15.3 करोड़ डॉलर का प्रवाह देखने को मिला। यह लगातार तीसरी तिमाही है जबकि ईटीएफ खंड में निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहा है। निवेशक फरवरी 2018 से ही भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों तथा ऑफशोर ईटीएफ से लगातार पूंजी की शुद्ध निकासी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed