{"_id":"612f5e218ebc3e5acc328e5e","slug":"gold-silver-price-today-1-september-2021-gold-marginally-lower-silver-tumbles-rs-515","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 515 रुपये हुई सस्ती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 515 रुपये हुई सस्ती
Wed, 01 Sep 2021 04:34 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 01 Sep 2021 04:34 PM IST
सार
आज पीली धातु छह रुपये गिरकर 46,123 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 515 रुपये गिरकर 61,821 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। आज सोने में छह रुपये की मामूली गिरावट आई और इसकी कीमत 46,123 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,129 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोना अंतरराष्ट्रीय कीमत से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी गिरावट
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 515 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 61,821 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,336 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,811 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 23.82 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन
बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है।
विज्ञापन
अप्रैल से जुलाई 2021 के दौरान देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.04 फीसदी बढ़ा और 12.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 11.8 अरब डॉलर था। अमेरिका, चीन और हांगकांग जैसे प्रमुख निर्यात गंतव्य वाले बाजारों में निरंतर होने वाले सुधार से निर्यात में तेजी आई है।