{"_id":"6156eadc8ebc3e090929f05d","slug":"gold-silver-price-today-1-october-2021-gold-rallies-rs-555-silver-jumps-rs-975","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: महीने के पहले ही दिन 555 रुपये महंगा हुआ सोना, 58400 रुपये प्रति किलो हुई चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: महीने के पहले ही दिन 555 रुपये महंगा हुआ सोना, 58400 रुपये प्रति किलो हुई चांदी
Fri, 01 Oct 2021 04:32 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 01 Oct 2021 04:32 PM IST
सार
आज पीली धातु की कीमत 555 रुपये बढ़कर 45,472 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 975 रुपये बढ़कर 58,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में आज अक्तूबर महीने के पहले दिन ही सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई। आज पीली धातु में 555 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 45,472 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 44,917 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय कीमत से और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोना प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी बढ़त
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 975 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 58,400 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 57,425 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,752 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.16 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।
विज्ञापन
बीते साल 35 फीसदी से अधिक घटी सोने की मांग
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।