{"_id":"62413548fed70e413137fe8f","slug":"gold-silver-latest-rate-in-india-update-gold-price-plunges-silver-also-fall-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, खरीदने का बना रहे मन तो पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, खरीदने का बना रहे मन तो पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट
Mon, 28 Mar 2022 09:41 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:41 AM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update: एमसीएक्स पर सोमवार को सोने और चांदी के दाम भी भारी गिरावट आई है। सोने की कीमत 0.30 फीसदी गिरकर 51,719 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई है, वहीं चांदी के दाम में 0.58 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद चांदी का भाव फिसलकर 68,435 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दोनों कीमती धातुओं के दाम में जोरदार गिरावट आई है। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत 0.30 फीसदी गिरकर 51,719 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई है, वहीं चांदी के दाम में 0.58 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद चांदी का भाव फिसलकर 68,435 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
ऐसे चेक करते हैं शुद्धता
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जानें अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन