{"_id":"61bb2d1e07662310d712ef4b","slug":"gold-shines-by-209-rupees-silver-rises-by-617-rupee-know-the-latest-price-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 209 रुपये चमका, चांदी की कीमत में 617 रुपये का उछाल, यहां जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 209 रुपये चमका, चांदी की कीमत में 617 रुपये का उछाल, यहां जानें ताजा भाव
Thu, 16 Dec 2021 05:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Dec 2021 05:42 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price In India In Inr: राजधानी में गुरुवार को सोना 209 रुपये की तेजी के साथ 47,405 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में पीली धातु 47,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
gold silver
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 209 रुपये की तेजी के साथ 47,405 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में पीली धातु 47,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 617 रुपये की तेजी के साथ आज 60,179 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 59,562 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,785 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.16 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में मजबूती के साथ कॉमेक्स पर गुरुवार को आधा फीसदी की तेजी के साथ 1,785 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। कमजोर डॉलर ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया। पटेल ने कहा कि यूएस एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के बाद सोने की कीमतों ने पिछले नुकसान को उलट दिया। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 23 पैसे बढ़कर 76.09 पर बंद हुआ।
विज्ञापन