{"_id":"5f3a0da68ebc3e4adc0e4f7f","slug":"gold-prices-today-fall-for-second-consecutive-day-while-silver-edges-higher","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: आज लगातार दूसरे दिन सोना वायदा लुढ़का, लेकिन चांदी उछली, जानिए कितना हुआ भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: आज लगातार दूसरे दिन सोना वायदा लुढ़का, लेकिन चांदी उछली, जानिए कितना हुआ भाव
Mon, 17 Aug 2020 10:25 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों से प्रभावित होकर भारत में आज सोने की कीमतें कम हुईं। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.04 फीसदी गिरकर 52,207 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, चांदी की वायदा कीमत 0.35 फीसदी बढ़कर 67,403 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में, सोना वायदा 760 रुपये यानी 1.5 फीसदी प्रति 10 ग्राम तक कम हो गया था। जबकि चांदी 5.5 फीसदी यानी 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुई थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतें कम हुईं। हाजिर सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,941.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते 4.5 फीसदी की गिरावट आई थी, जो मार्च के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी आज 0.6 फीसदी फिसलकर 26.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि प्लैटिनम एक फीसदी बढ़कर 945.55 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
डॉलर के कमजोर होने से सोना अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सस्ता हो जाता है। अमेरिकी कोष स्थिर थे, 10 साल की उपज 0.70 फीसदी थी। डॉलर ने 92.985 पर कारोबार किया।
विज्ञापन
सोने की कीमतों में हाल की अस्थिरता ने सोने में निवेश की मांग को प्रभावित किया है। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.30 फीसदी गिरकर 1,248.29 टन रही।
स्वर्ण व्यापारियों को अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नीतिगत रुख के लिए फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के मिनट्स का इंतजार होगा। इस सप्ताह के अंत में मिनट जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त व्यापारियों की नजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के बीच अमेरिका और चीन के संबंधों पर भी है।