{"_id":"5c505344bdec2259b05bb5ed","slug":"gold-prices-rises-to-6-year-high-silver-also-gain-shine","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना हुआ सोणा, 6 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा दाम, चांदी में भी तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना हुआ सोणा, 6 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा दाम, चांदी में भी तेजी
Tue, 29 Jan 2019 06:51 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 29 Jan 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए सोना मंगलवार को सराफा बाजार में 100 रुपये चढ़कर 33,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। सोना के दाम 2013 में 34000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा था। यह 6 साल का सबसे उच्चतम स्तर है।
विज्ञापन
वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से लिवाली बढ़ने से चांदी 100 रुपये चढ़कर 41,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1,300 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही। इससे स्थानीय बाजार में कारोबारी धारणा मजबूत हुई और सोने में तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
न्यूयार्क में सोना 1,304.81 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.79 डॉलर प्रति औंस पर रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100 रुपये चढ़कर क्रमश: 33,750 रुपये एवं 33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
विज्ञापन
आगे भी जारी रह सकती है तेजी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा वार्ता शुरु होने से पहले चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश के रुप में बहुमूल्य का आकर्षण बढ़ गया।