फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold prices gain Rs 52 and silver jumps Rs 190 on monday

फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, अब आपको चुकानी होगी इतनी कीमत

Mon, 10 Feb 2020 04:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Feb 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Gold prices gain Rs 52 and silver jumps Rs 190 on monday

सोमवार को फिर सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है। अब ग्राहकों को रविवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना और चांदी खरीदना होगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को 52 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,508 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। 

विज्ञापन

इतनी महंगी हुई चांदी 

चांदी की बात करें, तो सोमवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 190 रुपये की बढ़ोतरी आई है। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,396 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

विज्ञापन

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के कारण सोने और चांदी का दाम बढ़ा है। सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 52 रुपये महंगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,574 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 112 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,249 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से यह गिरावट आई थी। चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई थी। चांदी में शुक्रवार को 94 रुपये की बढ़ोतरी आई थी। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,305 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। इस संदर्भ में तपन पटेल ने कहा था कि शुक्रवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 15 पैसा नीचे था। इसकी वजह से सोना और चांदी महंगा हुआ। शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 112 रुपये महंगा हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,566.7 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed