{"_id":"61adf0be4507b75d813ed98e","slug":"gold-price-rises-marginally-silver-becomes-cheaper-by-149-rupees-know-here-latest-price-in-inr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Latest Price Today: सोने की कीमत में मामूली इजाफा, चांदी 149 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Latest Price Today: सोने की कीमत में मामूली इजाफा, चांदी 149 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का ताजा भाव
Mon, 06 Dec 2021 04:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Dec 2021 04:45 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 29 रुपये महंगा हो गया। इस मामूली तेजी के साथ इसका भाव 46,974 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 29 रुपये महंगा हो गया। इस मामूली तेजी के साथ इसका भाव 46,974 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती पीली धातु 46,945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की कीमत 149 रुपये घटी
जहां सोने के दाम में मामूली बढ़त देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत आज 149 रुपये कम हो गई। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत 60,137 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 60,286 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये 30 पैसे टूटा
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे टूटकर 75.42 (अनंतिम) पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,781 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 22.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
विज्ञापन