फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 01 2022

Sone Chandi Ka Bhav: ग्लोबल मार्केट में मजबूती से सोना में 352 रुपये की तेजी, चांदी 1447 रुपये उछली

Thu, 01 Dec 2022 10:11 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 01 Dec 2022 10:11 PM IST
सार

Gold-Silver Prices Today: राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 352 रुपये बढ़कर 53,677 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 1,447 रुपये की तेजी के साथ 65,003 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 01 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 352 रुपये बढ़कर 53,677 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में कीमती धातु 53,325 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 1,447 रुपये की तेजी के साथ 65,003 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसंधान विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार मजबूत वैश्विक परिस्थितियों के बीच दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतों में तेजी रही। परमार ने कहा, "हमारा मानना है कि शादियों के सीजन के बीच 15 दिसंबर तक ज्वैलर्स के बीच सोने की अच्छी मांग रहेगी।"
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,778.6 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी की कीमत 22.25 डॉलर प्रति औंस थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वीपी कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण के बाद ऐसा लग रहा है कि ब्याज दरों में वृद्धि में राहत दी जाएगी। इसके बाद सोने और चांदी की कीमतों में सबसे बड़ी मासिक बढ़त दर्ज की गई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed