{"_id":"65b24a03d35f63c4e30cfef8","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 150 रुपए टूटा, चांदी 200 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 150 रुपए टूटा, चांदी 200 रुपये उछली
Thu, 25 Jan 2024 05:16 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:16 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान, चांदी 200 रुपए उछलकर 76,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान, चांदी 200 रुपए उछलकर 76,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।"
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,016 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालांकि, इस दौरान चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 22.78 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन