{"_id":"659e9b88bd7dfbe62507b56f","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 450 रुपये लुढ़की","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 450 रुपये लुढ़की
Wed, 10 Jan 2024 06:58 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 10 Jan 2024 06:58 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी की कीमत 450 रुपये की गिरावट के साथ 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोना चांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले दिन सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी के भाव भी 450 रुपये की गिरावट के साथ 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 50 रुपये की गिरावट के साथ 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।"
विज्ञापन
इस बीच एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने के फरवरी अनुबंध में 86 रुपये की तेजी के साथ 62,265 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार चल रहा था। इसी तरह चांदी का मार्च अनुबंध 243 रुपये की तेजी के साथ 72,290 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत गिरावट के साथ क्रमश: 2,030 डॉलर प्रति औंस और 23.04 डॉलर प्रति औंस रह गई। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव एक डॉलर की गिरावट के साथ 2,030 डॉलर प्रति औंस रह गया।
गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ क्योंकि निवेशक अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट पर कड़ी नजर रख हुए हैं जो गुरुवार को जारी होने वाला है। ब्याज दर पर फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति भी निवेशकों के फैसले को प्रभावित करेगी।