Gold Silver Price Today: सोना 63,000 के पार, रुपये में आठ महीने बाद सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त
Gold Silver Price Today: शुक्रवार को सोना जहां 150 रुपये बढ़कर 63,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ, वहीं चांदी 700 रुपये बढ़कर 78,100 रुपये किलो पर बंद हुई। वहीं, डॉलर की तुलना में लगातार निचले स्तर बना रहा रुपया शुक्रवार को आठ महीने में सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त के साथ 83.03 पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को सोने और चांदी में भारी तेजी शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान रुपये में भी आठ महीने की सबसे बड़ी बढ़ दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना जहां 150 रुपये बढ़कर 63,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ, वहीं चांदी 700 रुपये बढ़कर 78,100 रुपये किलो पर बंद हुई। वैश्विक बाजारों में सोना 2,037 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसा बढ़कर 83.03 पर हुआ बंद
डॉलर की तुलना में लगातार निचले स्तर बना रहा रुपया शुक्रवार को आठ महीने में सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त के साथ 83.03 पर बंद हुआ। इससे पहले इतनी बड़ी बढ़त 5 अप्रैल को दिखी थी। साथ ही 25 अगस्त के बाद यह साप्ताहिक आधार पर भी सबसे बड़ी बढ़त है। इस सप्ताह यह 37 पैसे मजबूत हुआ है।
विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की बड़े पैमाने पर बिकवाली और शेयर बाजारों में भारी तेजी से रुपये की मजबूती को समर्थन मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दिलीप परमार ने कहा कि रुपया आगे 82.70 से 82.75 के बीच रह सकता है।