फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोना 900 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 200 रुपये फिसली

Mon, 11 Dec 2023 07:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 11 Dec 2023 07:14 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 900 रुपये टूटकर 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी 200 रुपये सस्ता होकर 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 900 रुपये टूटकर 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


इस दौरान चांदी 200 रुपये सस्ता होकर 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के सकारात्मक आंकड़े आने के बाद अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल और डॉलर में तेजी से सोमवार के सत्र में सोने की कीमतें तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं।
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,995 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.98 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,995 डॉलर प्रति औंस रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों का अनुमान है कि पिछले सप्ताह सोने के रुख में तेज बदलाव के बाद आने वाले समय में सोने की कीमतों में मंदी बने रहने का अनुमान है। गांधी ने कहा कि हालांकि अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े जारी होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक जैसे वृहद घटनाक्रमों का इस सप्ताह सोने की कीमत पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed