{"_id":"655f4cd0e0185aa21d0e8bb5","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 30 रुपये टूटा, चांदी की कीमतें सपाट, फ्यूचर्स की कीमतों में इजाफा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 30 रुपये टूटा, चांदी की कीमतें सपाट, फ्यूचर्स की कीमतों में इजाफा
Thu, 23 Nov 2023 06:30 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 23 Nov 2023 06:30 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 30 रुपये टूटकर 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी लगातार दूसरे सत्र में 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
विज्ञापन
सोना चांदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 30 रुपये टूटकर 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी लगातार दूसरे सत्र में 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में गुरुवार को 30 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,994 डॉलर प्रति औंस और 23.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
गांधी ने कहा कि अमेरिका के ताजा आंकड़ों से उपभोक्ताओं के बीच मुद्रास्फीति के बने रहने आशंका बढ़ी इसके बाद ट्रेजरी प्रतिफल में तेजी आई और सोने में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर व्यापारी मौद्रिक नीति परिदृश्य पर फेडरल रिजर्व के अगले कदम का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर फ्यूचर्स ट्रेड की बात करें तो एमसीएक्स पर सोने के दिसंबर अनुबंध में 48 रुपये की तेजी आई और यह 61,072 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। इसके अलावा चांदी के दिसंबर अनुबंध की कीमत एक्सचेंज पर 114 रुपये की तेजी के साथ 72,940 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।