{"_id":"65083b75098405074b06171b","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने के भाव में 180 रुपये का इजाफा, चांदी में 400 रुपये की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने के भाव में 180 रुपये का इजाफा, चांदी में 400 रुपये की मजबूती
Mon, 18 Sep 2023 05:28 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 18 Sep 2023 05:28 PM IST
सार
Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 180 रुपये की तेजी के साथ 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये उछलकर 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी बाजारों में पीली धातु की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 180 रुपये की तेजी के साथ 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये उछलकर 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का हाजिर भाव 180 रुपये की तेजी के साथ 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी की कीमत तेजी के साथ क्रमश: 1,927 डॉलर प्रति औंस और 23.10 डॉलर प्रति औंस हो गई।"
विज्ञापन
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, "पिछले सप्ताह के अंत में देखी गई रिकवरी के बाद सोने में स्थिरता जारी है, क्योंकि निवेशकों ने फेडरल रिजर्व की ओर से इस सप्ताह होने वाली नीतिगत बैठक में ब्याज दरों की वृद्धि में ठहराव की उम्मीद में कीमतों को स्थिर रखा हुआ है।"
विज्ञापन