{"_id":"64ef4ba0720b6412b606ca55","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने में 300 रुपये का उछाल, चांदी 400 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने में 300 रुपये का उछाल, चांदी 400 रुपये मजबूत हुई
Wed, 30 Aug 2023 07:32 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 30 Aug 2023 07:32 PM IST
सार
Gold Silver Price: बुधवार को सोने का भाव 300 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 400 रुपये उछलकर 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार को सोना 300 रुपये महंगा होकर 60,000 के पार पहुंच गया। चांदी भी 400 रुपये महंगी होकर 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोने का भाव 300 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का हाजिर भाव 300 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अमेरिका के महंगाई और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आने वाले आंकड़ों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर व बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट से वैश्विक बाजार में सोना तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,936 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी तेजी के साथ 24.60 डॉलर प्रति औंस रही। ब्यूरो
विज्ञापन
डॉलर की तुलना में रुपया 17 पैसे मजबूत
अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 82.63 पर बंद हुआ। पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली व शेयर बाजारों में तेजी से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, क्रूड में तेजी से रुपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तेजी में 82.67 पर खुला।
विज्ञापन
भारतपे के मुख्य कारोबार अधिकारी का इस्तीफा
भारतपे के मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) ध्रुव धनराज बहल ने चार साल बाद कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। हाल में गुरुग्राम की कंपनी के कई शीर्ष अधिकारियों ने पद छोड़ा है। बहल 2020 में परिचालन प्रमुख के रूप में कंपनी में शामिल हुए थे।
पीएनबी ने आसान कर्ज देने को पेश किया एप
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने जीएसटी सहाय योजना पर आधारित मोबाइल एप पेश किया है। बैंक ने बुधवार को कहा, इसके जरिये जीएसटी चालान का उपयोग कर एमएसएमई को कर्ज दिया जा सकता है। बैंक का दावा है कि यह सुविधा देने वाला वह पहला सरकारी बैंक बन गया है।
इंडियन बैंक जुटाएगा 4,000 करोड़ रुपये
सरकारी क्षेत्र का इंडियन बैंक 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगा। इसके लिए बैंक की समिति ने मंजूरी दे दी है। बैंक ने बताया कि इस रकम को संस्थागत निवेशकों से एक या कई चरणों में जुटाया जाएगा। बैंक को जून तिमाही में 1,790 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।