फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price: सोने के भाव कम होकर 59600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 200 रुपये उछली

Wed, 16 Aug 2023 06:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 16 Aug 2023 06:24 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये टूटकर 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दूसरी तरफ, चांदी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 73,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,904 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत तेजी के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोना-चांदी का भाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये टूटकर 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ, चांदी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 73,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजार में सोने के भाव गिरावट के साथ 1,904 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत तेजी के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन


बीएनपी पारिबास के शेयरखान में शोध विश्लेषक मोहम्मद इमरान ने कहा कि अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों के उम्मीद से बेहतर रहने से सोने में की निवेश अपील प्रभावित हुई और यह 1900 डॉलर के सपोर्ट के आसपास बना रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जुलाई हुई बैठक के ब्योरे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed