फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price: सोना 150 रुपये मजबूत हुआ, चांदी की कीमत 300 रुपये उछली

Wed, 26 Jul 2023 05:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Jul 2023 05:44 PM IST
सार

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,970 डॉलर प्रति औंस और 24.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। आज की प्रमुख घटना एफओएमसी मौद्रिक नीति निर्णय है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी के भाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 60,350  रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,200  रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 300 रुपये उछलकर 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन

डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट

बुधवार को डॉलर इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.75 के लेवल पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि एफओएमसी की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई।

विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,970 डॉलर प्रति औंस और 24.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। आज की प्रमुख घटना एफओएमसी मौद्रिक नीति निर्णय है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी किए जाने की उम्मीद है, ऐसे में बाजार के अधिकांश प्रतिभागियों का मानना है कि यह ब्याज दरों  आखिरी वृद्धि हो सकती है। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के सहायक उपाध्यक्ष (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह के अनुसार फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख को बरकरार रखने की उम्मीद है क्योंकि इसका लक्ष्य मुद्रास्फीति पर लगाम लगाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed