फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price: सोना 150 रुपये सस्ता हुआ, चांदी में भी 300 रुपये की गिरावट

Tue, 25 Jul 2023 05:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 25 Jul 2023 05:46 PM IST
सार

Gold Silver Price: मंगलवार को सोने के भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 60,350 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 300 रुपये टूटकर 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार करती दिखी। 

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मंगलवार को सोने के भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 60,350 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 300 रुपये टूटकर 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार करती दिखी। 

विज्ञापन

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में नरमी

वैश्विक बाजारों की बात करें तो सोना गिरावट के साथ 1959 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 24.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही है। कॉमेक्स पर सोने में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा क्योंकि कारोबारियों को फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक की नीतिगत बैठकों के नतीजों का इंतजार है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार डॉलर सूचकांक करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था, जिसका असर बहुमूल्य धातुओं पर पड़ा क्योंकि डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं को रखने वाले खरीदारों के लिए बुलियन महंगा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed