Gold Silver Price: सोने में 100 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 200 रुपये लुढ़की
Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 200 रुपये की गिरावट के साथ 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 200 रुपये की गिरावट के साथ 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
ग्लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,963 डॉलर प्रति औंस और 24.60 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की बुधवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से सोने की कीमतों में मामूली बदलाव के साथ उतार-चढ़ाव भरा कारोबार हुआ।