फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोना 710 रुपये टूटा, चांदी में 2690 रुपये की गिरावट

Fri, 12 May 2023 05:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 12 May 2023 05:35 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 710 रुपये की गिरावट के साथ  60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी इस दौरान 2,690 रुपये गिरकर 73,445 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 710 रुपये की गिरावट के साथ  60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी इस दौरान 2,690 रुपये गिरकर 73,445 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली के बाजार में सोने का भाव 710 रुपये की गिरावट के साथ 60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।" विदेशी बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,009 डॉलर प्रति औंस और 24.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

विज्ञापन

शुक्रवार को इंडियन बुलियन और ज्वेलरी एसोसिएशन की ओर से जारी सोने के भाव

विज्ञापन

बीते वित्त वर्ष में सोने का आयात 24 फीसदी घटा

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से 2022-23 में भारत का सोने का आयात 24.15% घटकर 35 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में 46.2 अरब डॉलर सोने का आयात हुआ था। सोने के आयात से देश के चालू खाते घाटे को कम करने में मदद मिलती है, हालांकि, इस बार आयात में भारी गिरावट से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद नहीं मिली है। 2022-23 में व्यापार घाटा एक साल पहले की अवधि में 191 अरब डॉलर के मुकाबले 267 अरब डॉलर होने का अनुमान था। 2022-23 में चांदी का आयात 6% बढ़कर 5.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अगस्त, 2022 से इस साल फरवरी तक सोने का आयात घटता गया। मार्च, 2022 में एक अरब डॉलर से बढ़कर यह मार्च, 2023 में 3.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में जनवरी से अप्रैल के बीच 600 टन सोने का हुआ आयात  

भारत ने 2023 में जनवरी से अप्रैल के बीच कुल 600 टन सोने का आयात किया। सालाना आधार पर इसके आयात का औसत 800-900 टन का रहा है। 2022-23 में जेम्स व जूलरी निर्यात तीन फीसदी घटकर 38 अरब डॉलर रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed