Gold Silver Price Today: सोना 105 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 730 रुपये उछली
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 105 रुपये की गिरावट के साथ 59,975 रुपये प्रति ग्राम 10 रह गया। इस दौरान चांदी 730 रुपये उछलकर 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 105 रुपये की गिरावट के साथ 59,975 रुपये प्रति ग्राम 10 रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 730 रुपये उछलकर 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कारोबारियों ने ताजा खरीदारी से परहेज किया
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 59,975 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,981 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 25.12 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। गांधी ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कारोबारियों ने ताजा खरीदारी से परहेज किया।