फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: चांदी 4000 रुपये उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर, जानें क्या है सोने का भाव

Wed, 23 Jul 2025 05:30 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 23 Jul 2025 05:30 PM IST
सार

बुधवार को चांदी की कीमत 4,000 रुपये की तेजी के साथ 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। वहीं सोना 1,000 रुपये बढ़कर 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

स्टॉकिस्टों की भारी खरीदारी के बीच बुधवार को चांदी ने नया शिखर छुआ। राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 4,000 रुपये की तेजी के साथ 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। वहीं सोना 1,000 रुपये बढ़कर 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपये बढ़कर 1,00,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UNGCNI: वैशाली सिन्हा बनीं यूएनजीसीएनआई की अध्यक्ष, पहली बार निजी क्षेत्र से आने वाली विशेषज्ञ को मिली कमान
विज्ञापन


तीन दिनों में चांदी की कीमतें 7,500 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी में 7,500 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि चांदी बाजार में जारी तेजी का रुख मुख्य रूप से औद्योगिक मांग से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने से सोने की मांग बढ़ी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने से सोने की मांग बनी हुई है। इसका मुख्य कारण 1 अगस्त की समय सीमा से पहले अमेरिका-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते की घटती उम्मीदें हैं। इस अनिश्चितता ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। इससे निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहा है। गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में समग्र कमजोरी से भी कीमती धातु को समर्थन मिला है।

वैश्विक स्तर पर सोना में आई गिरावट
वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 0.26 प्रतिशत गिरकर 3,422.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 39.39 डॉलर प्रति औंस हो गई।


इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी वायदा भाव 896 रुपये या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 1,16,551 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी के लिए सोना वायदा भाव 24 रुपए गिरकर 1,00,305 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

निवेशकों को है इनका इंतजार
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुसंधान विश्लेषक जतीन त्रिवेदी के अनुसार, निवेशक अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोजोन सहित प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों की प्रतीक्षा करेंगे। यह निकट भविष्य में बुलियन कीमतों के बारे में अधिक संकेत देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed