फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोना एक लाख से नीचे आया, 2400 रुपये टूटकर 99200 रुपये पर पहुंचा भाव

Wed, 23 Apr 2025 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 23 Apr 2025 06:00 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली में बुधवार को सोने का भाव ऐतिहासिक एक लाख रुपये के स्तर से नीचे आ गया। सोने की कीमत 2,400 रुपये घटकर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

कमजोर वैश्विक रुख के बीच बुधवार को दिल्ली में सोने का भाव ऐतिहासिक एक लाख रुपये के स्तर से नीचे आ गया। सोने की कीमत 2,400 रुपये घटकर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले, मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,800 रुपए की तेजी के साथ 1,01,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन

9.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3400 रुपये हुआ कमजोर

सर्राफा संघ ने बताया कि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 3,400 रुपये की भारी गिरावट के साथ 98,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। एक दिन पहले यह सोना सोना 2,800 रुपए उछलकर 1,02,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, "रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने की कीमतों में सुधार आया, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में नरमी आई कि व्यापार युद्ध के दौरान चीनी वस्तुओं पर लगाए गए भारी शुल्कों को जल्द ही काफी हद तक कम कर दिया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी की कीमत 700 रुपये बढ़ी

इस बीच, बुधवार को चांदी की कीमत 700 रुपये बढ़कर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहते हुए बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून डिलीवरी के लिए सोना वायदा 1,435 रुपये या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में यह 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया था।


इसके अलावा, अगस्त अनुबंध की कीमत 1,330 रुपये या 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96,669 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि पिछला बंद भाव 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो एमसीएक्स पर इसका ऐतिहासिक उच्च स्तर है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। सोने में 3 अप्रैल के बाद से सबसे बड़ी बिकवाली दिखाी। जिससे कारण सोना पहली बार एक लाख के स्तर पर पहुंचने के बाद नीचे आ गया।

टैरिफ की चिंताएं कम होने से सोने के प्रीमियम में नरमी

टैरिफ जुड़ी चिंताएं कम होने के साथ ही सोने के प्रीमियम में कुछ कमी देखी गई। त्रिवेदी ने कहा कि भविष्य में सोने के 94,000-98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच व्यापक दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है। इससे बाजार में अत्यधिक अस्थिरता बनी रहने की आशंका है।



वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना रिकॉर्ड स्तर से पीछे हटकर 50.37 डॉलर या 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 3,330.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मंगलवार को हाजिर सोना बढ़कर 3,500.33 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। एशियाई बाजार में हाजिर चांदी 1.19 प्रतिशत बढ़कर 32.90 डॉलर प्रति औंस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed