फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 100 रुपए बढ़कर 82100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी स्थिर

Tue, 21 Jan 2025 07:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 21 Jan 2025 07:15 PM IST
सार

Gold Silver Price: मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 100 रुपये बढ़कर 82,100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमत 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 100 रुपये बढ़कर 82,100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। सोमवार को यह बहुमूल्य धातु 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100 रुपए बढ़कर 81,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 81,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, मंगलवार को चांदी की कीमत 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत मंगलवार को 426 रुपये अथवा 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

विज्ञापन

ट्रंप की ओर से टैरिफ बढ़ाने के एलान के बाद बाजार में अनिश्चितता

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "एमसीएक्स पर सोना बढ़त के साथ 79,000 रुपये पर पहुंच गया। ट्रंप द्वारा मैक्सिको और कनाडा से आयात पर शुल्क बढ़ाने की घोषणा के बाद व्यापार अनिश्चितता बढ़ने से यह तेजी आई।"

विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी चांदी वायदा भी 188 रुपये या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 91,630 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 18.20 डॉलर प्रति औंस या 0.66 प्रतिशत गिरकर 2,730.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से वैश्विक व्यापार में तनाव की चिंता बढ़ी

कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार को सोने की कीमत सत्र के दौरान 6 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर को छूने के बाद वापस आ गई और वर्तमान में 2,725 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की टैरिफ से जुड़ी टिप्पणी ने वैश्विक व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंता बढ़ा दी है। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से इस वर्ष दो बार ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। इससे बुलियन कीमतों में किसी भी सार्थक गिरावट की आशंका सीमित हो जाएगी।

एशियाई बाजार में चांदी कॉमेक्स वायदा भी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "आगे बढ़ते हुए, मंगलवार को अमेरिका से कोई प्रमुख आर्थिक डेटा नहीं आएगा, हालांकि, व्यापारियों का ध्यान ट्रम्प और उनके अगले नीतिगत कदमों पर रहेगा, जो सर्राफा बाजार के लिए और अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है।"



मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, बाजार सहभागियों की नजर दावोस के से मिलने वाले अपडेट पर भी रहेगी, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है। मोदी ने कहा कि अमेरिकी बाजार छुट्टी के बाद खुलेगा, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed