फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब, 700 रुपये उछलकर 82 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब

Fri, 17 Jan 2025 06:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 17 Jan 2025 06:39 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन बढकर 700 रुपये की तेजी के साथ 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई। हालांकि, चांदी की कीमत शुक्रवार को 500 रुपये घटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

स्थानीय बाजारों में बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन बढकर 700 रुपये की तेजी के साथ 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। गुरुवार को यह बहुमूल्य धातु 81,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन चमकती रही और यह 700 रुपए बढ़कर 81,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछले बंद भाव 80,900 रुपए प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, शुक्रवार को चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


पिछले साल 31 अक्तूबर को स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 82,400 रुपये और 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं की ओर से अधिक मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 424 रुपये या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,802 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी सेगमेंट के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "एमसीएक्स पर ऊपरी क्षेत्रों से सोने में मामूली मुनाफावसूली देखी गई, जिससे यह 78,800 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।"

त्रिवेदी ने कहा कि यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में तनाव के कम होने जैसे सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। हाल के अमेरिकी आंकड़े भी सकारात्मक रहे हैं। सीपीआई, खुदरा बिक्री और फेडरल रिजर्व का नरम भी काफी हद तक बाजार के पक्ष में हैं।

एमसीएक्स पर शुक्रवार को मार्च डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 1,093 रुपये या 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91,710 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 21.10 डॉलर प्रति औंस या 0.77 प्रतिशत गिरकर 2,729.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, "अमेरिका में आवास और औद्योगिक उत्पादन के आगामी आंकड़ों से पहले सोना 2,750 डॉलर प्रति औंस से थोड़ा नीचे आ गया।"

फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने गुरुवार को कहा कि यदि आर्थिक आंकड़े कमजोर होते रहे तो केंद्रीय बैंक इस वर्ष तीन या चार बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के प्रति आशावाद और बढ़ गया है, इससे धातु को समर्थन मिला है। इसके अतिरिक्त, कॉमेक्स चांदी वायदा एशियाई बाजार में 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.26 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया।


इसके अलावा, कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की व्यापार नीतियों और टैरिफ योजनाओं से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण सुरक्षित-संपत्ति के लिए नुकसान सीमित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज करने की राह पर है, क्योंकि व्यापारी अब नए प्रोत्साहन के लिए अमेरिकी मैक्रो डेटा पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed