फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने की चमक रोज निखर रही; लगातार तीसरे दिन बना रिकॉर्ड, चांदी 500 रुपये उछली

Fri, 27 Sep 2024 07:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 27 Sep 2024 07:26 PM IST
सार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूती जारी रखते हुए सोने का भाव 50 रुपए उछलकर 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ताजा मांग के कारण चांदी भी 500 रुपये की तेजी के साथ 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने की खरीदारी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमतें 50 रुपये बढ़कर नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूती जारी रखते हुए सोने का भाव 50 रुपए उछलकर 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को यह बहुमूल्य धातु 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ताजा मांग के कारण चांदी भी 500 रुपये की तेजी के साथ 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबार में चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


बाजार सूत्रों के अनुसार त्योहारी और शादी-ब्याह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने और विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से सोने की कीमतें इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से वर्ष ब्याज दरों में कटौती की आक्रामक गति बनाए रखने की उम्मीद से भी सर्राफा कीमतों को बढ़ावा मिला। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में अक्टूबर डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 181 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,206 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 142 रुपये अथवा 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92,522 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी (कमोडिटीज एंड करेंसीज) मनीष शर्मा ने कहा, "सोने की कीमत, जो कल (गुरुवार) एमसीएक्स अक्टूबर वायदा अनुबंध में उच्चतम स्तर को छू गई थी, ने सप्ताह के अंतिम दिन कुछ विक्रेताओं को आकर्षित किया, जिससे सर्वकालिक उच्चतम स्तर से और गिरावट आई।"

शर्मा ने कहा कि यह गिरावट डॉलर सूचकांक में खरीदारी की रुचि के कारण हुई, जिससे कमोडिटी की मांग कमजोर हो जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,687.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

शर्मा ने कहा, "कल उम्मीद से बेहतर अमेरिकी आंकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई और फेड की अगली बैठक में ब्याज दरों में बड़ी कटौती पर व्यापारियों ने कुछ दांव कम कर दिए, जिसके बाद मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में कुछ बढ़त कम हुई है।"

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी व करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष (ईबीजी) प्रणव मेर ने कहा, "सुरक्षित निवेश की मांग, ईटीएफ निवेशकों की लिवाली आदि से सर्राफा को समर्थन मिलने की संभावना है। हालांकि, दिन के आंकड़ों का फोकस अमेरिकी पीसीई (व्यक्तिगत उपभोग व्यय) मुद्रास्फीति के आंकड़े और उपभोक्ता भावनाओं पर रहेगा।"


एशियाई कारोबारी घंटों में वैश्विक स्तर पर चांदी भी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "चीन के हालिया प्रोत्साहन के बाद दुनिया के दो शीर्ष उपभोक्ताओं, चीन और भारत की ओर से मांग में सुधार होने की संभावना है। त्यौहारी सीजन से पहले भारत में खुदरा मांग में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे बाजार की धारणा में भी सुधार होगा और सोने की कीमतों में भी तेजी आएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed