फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने में बढ़त का सिलसिला जारी, भाव 700 रुपये बढ़कर 76,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

Fri, 20 Sep 2024 08:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 20 Sep 2024 08:02 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को में सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 76,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 76,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और शुक्रवार को यह 700 रुपए बढ़कर 76,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 75,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन से पहले कारोबारियों के बीच बढ़ी मांग

स्थानीय बाजारों में व्यापारियों ने बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल का श्रेय त्यौहारों और आगामी शादी-ब्याह के मौसम के कारण आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग में आई तेजी को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में अक्तूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 341 रुपये या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 73,779 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी का भाव 145 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 90,113 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत का स्वर्ण आयात अगस्त में दोगुना से अधिक होकर 10.06 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसका मुख्य कारण सीमा शुल्क में भारी कटौती और त्योहारी मांग है। अगस्त 2023 में सोने का आयात 4.93 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।

रिकॉर्ड उच्च आयात पर वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि सोने पर टैरिफ दरों में भारी कमी की गई है ताकि तस्करी और अन्य गतिविधियों में कमी आ सके। बर्थवाल ने कहा, "और यही वह समय है जब आभूषण विक्रेता त्यौहारी सीजन में बेचने के लिए अपना स्टॉक जमा करना शुरू कर देते हैं।"

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता

बजट में सरकार ने शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,632.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सिक्योरिटीज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी रिसर्च) मानव मोदी ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से मौद्रिक नीति में नरमी की शुरुआत करने से सोने की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, इससे सोना सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।"

एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी भी बढ़त के साथ 31.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, "फेड की 50 आधार अंकों की आक्रामक ब्याज दर कटौती के कारण कॉमेक्स पर सोने की कीमतें नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं।"



चैनवाला ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने से सोने में तेजी आई, साथ ही मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से लेबनान में हिजबुल्लाह सदस्यों पर हमलों के बाद, सुरक्षित निवेश के रूप में सोने में खरीदारी बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed