{"_id":"66def646347d948fc5072a2a","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 700 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी 2000 रुपये टूटी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 700 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी 2000 रुपये टूटी
Mon, 09 Sep 2024 06:51 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:51 PM IST
सार
Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 700 रुपये टूटकर 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोने की ही तरह चांदी की कीमत 2,000 रुपये फिसलकर 83,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 700 रुपये टूटकर 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सोना 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोने की ही तरह चांदी की कीमत 2,000 रुपये फिसलकर 83,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसका कारण औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठाव रहा। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 500 रुपए गिरकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछला बंद भाव 73,850 रुपये था। घरेलू स्तर पर, व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण विदेशों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग को बताया।
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,522.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिका में मिश्रित रोजगार आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दरों में कटौती के आकार को लेकर संदेह बढ़ा दिया है।’’
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस शोध) मानव मोदी के अनुसार, पिछले सप्ताह के अंत में सोने की कीमत में गिरावट आई, जो मिश्रित रोजगार आंकड़ों और कुछ फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियों के बाद रिकॉर्ड स्तर से पीछे हट गई, जिसमें अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती पर संदेह जताया गया।
मोदी ने कहा कि व्यापारी इस सप्ताह के अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें मुद्रास्फीति और उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) शामिल हैं, ताकि ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के अगले कदम का अनुमान लगाया जा सके। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतें मामूली बढ़त के साथ 28.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही हैं।