फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने 450 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 1,650 रुपये कमजोर पड़ी

Wed, 04 Sep 2024 08:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 04 Sep 2024 08:06 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 450 रुपये की गिरावट के साथ 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत भी 1,650 रुपये लुढ़ककर 83,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 450 रुपये की गिरावट के साथ 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने में यह गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 1,650 रुपये लुढ़ककर 83,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 450 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। व्यापारियों ने कहा कि घरेलू स्तर पर आभूषण विक्रेताओं और खुदरा खरीदारों की कमजोर मांग के साथ-साथ वैश्विक प्रभाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,519.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को निराशाजनक अमेरिकी विनिर्माण आंकड़े जारी होने के बाद बुधवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों में सोने में गिरावट आई, जिससे सभी वित्तीय परिसंपत्ति वर्गों में दुनियाभर में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे बाजार की धारणा निराशाजनक हो गई।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला के अनुसार, अमेरिकी आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले डॉलर में मजबूती, मुनाफावसूली और समायोजन के कारण कॉमेक्स सोने में गिरावट आई। चैनवाला ने कहा कि वर्तमान में सर्राफा सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, क्योंकि व्यापारी शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी रोजगार आंकड़ों का सतर्कतापूर्वक इंतजार कर रहे हैं, ताकि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के लिए संभावित मार्ग के बारे में ताजा जानकारी मिल सके। हालांकि, वैश्विक स्तर पर चांदी मामूली बढ़त के साथ 28.40 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed