{"_id":"66cf2a02adf3675d8607c4ff","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना स्थिर, चांदी में 400 रुपये की आई गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना स्थिर, चांदी में 400 रुपये की आई गिरावट
Wed, 28 Aug 2024 07:15 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:15 PM IST
सार
Sone Chandi Ke Bhav: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 87,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद छिटपुट सौदों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 87,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मंगलवार को पिछले सत्र में चांदी 88,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा।
विज्ञापन
व्यापारियों ने चांदी की कीमत में गिरावट का कारण औद्योगिक इकाइयों की कमजोर मांग और वैश्विक प्रभाव को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना 10.70 डॉलर प्रति औंस या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,542.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों के दौरान सोने की कीमतें थोड़ी कम रहीं, क्योंकि अमेरिकी डॉलर में उछाल आया।’’
कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, कॉमेक्स सोना 2,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा है, जिसे एफओएमसी बैठक के ब्योरे से समर्थन मिला है।
चैनवाला ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से बढ़ते इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष ने भी सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने की कीमतों को मजबूत किया है। वैश्विक बाजारों में चांदी भी 29.93 डॉलर प्रति औंस के नीचे दाम पर बोली गई।