{"_id":"66cdd7a9f2316c1f7405887b","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 550 रुपये मजबूत हुआ, चांदी की कीमतों में 1,200 रुपये की बढ़त दर्ज की गई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 550 रुपये मजबूत हुआ, चांदी की कीमतों में 1,200 रुपये की बढ़त दर्ज की गई
Tue, 27 Aug 2024 07:12 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:12 PM IST
सार
Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 550 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये के उछाल के साथ 88,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 550 रुपये की तेजी के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने का भाव 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये के उछाल के साथ 88,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।
विज्ञापन
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 550 रुपये के उछाल के साथ 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। व्यापारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग में तेजी के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन
‘कृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर सोमवार को दिल्ली में सर्राफा बाजार बंद रहे थे। एशियाई कारोबारी घंटों में सोना 11.30 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,543.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के अपेक्षा से बेहतर रहने और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में तेजी के कारण मंगलवार को सोने में मामूली गिरावट आई।’’
एमओएफएसएल के जिंस शोध के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन ये पिछले सप्ताह के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बनी रहीं, क्योंकि अमेरिकी ब्याज दरों में कमी की संभावना ने डॉलर को कमजोर किया और धातु बाजारों के लिए बेहतर संभावनाएं पेश कीं। इसके अतिरिक्त, वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमत गिरावट के साथ 30.34 डॉलर प्रति औंस पर रही।