फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना लगातार दूसरे दिन भी 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 200 रुपये मजबूत हुई

Thu, 22 Aug 2024 08:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Aug 2024 08:46 PM IST
सार

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, कॉमेक्स पर सोना 9.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,537.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं, वैश्विक बाजारों में चांदी मामूली गिरावट के साथ 29.94 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा एसोएिएशन के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन सोना 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर स्थिर रहा। हालांकि, चांदी की कीमत 200 रुपये बढ़कर 87,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो बुधवार को पिछले बंद 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी दूसरे दिन 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, कॉमेक्स पर सोना 9.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,537.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं, वैश्विक बाजारों में चांदी मामूली गिरावट के साथ 29.94 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। विशेषज्ञों का कहना है कि जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले सर्राफा बाजार के व्यापारी सतर्क दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


FOMC बैठक के मिनट्स में कहा गया है कि मुद्रास्फीति और बेरोजगारी में उछाल पर हाल की प्रगति अगली नीति बैठक में 25 आधार अंकों की दर कटौती की गुंजाइश प्रदान कर रही है।मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने और चांदी में स्थिर कारोबार हुआ और मिश्रित रुख के साथ बाजार बंद हुआ क्योंकि फेड के अधिकांश सदस्य अगली नीति बैठक में ब्याज दरों में कटौती करने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, MOFSL में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "कुछ अधिकारी अब भी प्रतीक्षा और निगरानी का रुख अपना रहे हैं, और आर्थिक आंकड़ों अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। व्यापारी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से प्रारंभिक विनिर्माण और सेवा PMI और अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।" 


एंजेल वन लिमिटेड में गैर-कृषि कमोडिटीज और मुद्राओं के डीवीपी-रिसर्च प्रथमेश माल्या के अनुसार, कमजोर डॉलर और कम बॉन्ड यील्ड के बीच शुक्रवार को जैक्सन होल संगोष्ठी में फेड चेयर जेरोम पॉवेल के भाषण पर निवेशकों की नजर रहेगी। इसके बाद सोने की कीमतों में तेजी दिख सकती है। माल्या ने कहा, "उम्मीद है कि वह इस बारे में संकेत देंगे कि मुद्रास्फीति को मात देने के लिए फेड ने ब्याज दरों को दो दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंचाने के बाद सितंबर में कितनी कटौती करेगा?"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed