{"_id":"66bf537ae704a030d5001265","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 400 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी की कीमतों में 800 रुपये का उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 400 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी की कीमतों में 800 रुपये का उछाल
Fri, 16 Aug 2024 06:56 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 16 Aug 2024 06:56 PM IST
सार
Sone Chandi ke Bav: शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 400 रुपये टूटकर 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत 800 रुपये की तेजी के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 400 रुपये टूटकर 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को यह कीमती धातु 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को कॉमोडिटी मार्केट बंद थे।
विज्ञापन
चांदी की कीमत 800 रुपये की तेजी के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी, जो पिछले बंद में 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये टूटकर 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में यह 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
वैश्विक मोर्चे पर कॉमेक्स सोना 8.50 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,500.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण शुक्रवार को सोने में थोड़ी तेजी आई, जिससे कीमती धातुओं को समर्थन मिला।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "गुरुवार को जारी मजबूत अमेरिकी खुदरा बिक्री और बेरोजगारी के आंकड़ों से उपभोक्ता खर्च बढ़ने का संकेत मिलता है, इससे अमेरिका में मंदी के जोखिम की चिंता कम हो गई है और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं हैं। इससे आने वाले समय में कीमती धातु की कीमतें स्थिर रह सकते हैं।" हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 28.66 डॉलर प्रति औंस पर कमजोर रही।
कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा, "गुरुवार को कॉमेक्स सोना 0.5 प्रतिशत बढ़कर 2,492.4 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, क्योंकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति में कमी और मजबूत खुदरा बिक्री के साथ मिश्रित अमेरिकी आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पथ पर कोई नई जानकारी नहीं दी।"