फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट; सोना 122 रुपये टूटा, चांदी 81 रुपये फिसली

Tue, 02 Jul 2024 07:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 02 Jul 2024 07:37 PM IST
सार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में अगस्त डिलीवरी वाला सोना 122 रुपये या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चांदी में 81 रुपये की कमजोरी दिखी।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने की कीमत में चढ़ाव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती पर अनिश्चितता के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के रुख को देखते हुए मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में अगस्त डिलीवरी वाला सोना 122 रुपये या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


कारोबार के दौरान दौरान कीमती धातु 71,432 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई। हाजिर और वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। एमसीएक्स पर सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 81 रुपये की गिरावट के साथ 89,669 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
विज्ञापन


मंगलवार को मुंबई के हाजिर बाजार में सोना 71,692 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।  जबकि चांदी में 88,015 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार होता दिखा। बाजार सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय बाजारों में कीमती धातु 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर लगभग स्थिर रही। चांदी में कारोबार 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर होता दिखा। सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में दिखी। इससे बाजार सहभागियों को बढ़त मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed