फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच चांदी 370 रुपये उछली, चांदी 600 रुपये उछली

Fri, 28 Jun 2024 06:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 28 Jun 2024 06:04 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 370 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शुक्रवार को चांदी भी 600 रुपए उछलकर 91,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 370 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को सोना 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार को चांदी भी 600 रुपए उछलकर 91,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 370 रुपये की तेजी के साथ 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।"
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर हाजिर सोने का भाव 17 डॉलर की तेजी के साथ 2,322 डॉलर प्रति औंस हो गया।

गांधी ने कहा कि तीन दिनों में पहली बार सोने में तेजी आई, हाल ही में अमेरिका के रोजगार के आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी श्रम बाजार महामारी के बाद की रिकवरी के समय की तुलना में कमजोर हुआ है। ये आंकड़े फेडरल रिजर्व की ओर से शुरुआती ब्याज दरों में कटौती की आवाज का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत तेजी के साथ 29.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। पिछले सत्र में सोना 28.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के एसोसिएट वीपी (फंडामेंटल करेंसी एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह के अनुसार, ट्रेडर्स को आगामी अमेरिकी पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (पीसीई) इन्फ्लेशन डेटा का इंतजार है। यह फेड की प्रेफर्ड गेज ऑफ इन्फ्लेशन डेटा है, इसे शुक्रवार को जारी होना है। यह जो सर्राफा कीमतों के लिए महत्वपूर्ण होगा। सिंह ने कहा कि कुल मिलाकर फेडरल रिजर्व के आक्रामक बयानों, मुद्रास्फीति की चिंता और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण अल्पावधि में परिदृश्य में मंदी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed