फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 1050 रुपये टूटा, चांदी 2500 रुपये फिसली

Thu, 23 May 2024 07:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 23 May 2024 07:03 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 1,050 रुपये की भारी गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 2,500 रुपए की गिरावट के साथ 92,600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 1,050 रुपये की भारी गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 2,500 रुपए की गिरावट के साथ 92,600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स जारी होने के बाद सोने में तेजी से गिरावट आई, इनमें संकेत दिया गया है कि यूएस फेड के अधिकारी दरों में कटौती करने की जल्दबाजी में नहीं हैं।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों से मंदी के संकेत लेते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 42 डॉलर की गिरावट के साथ 2,375 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी गिरावट के साथ 30.80 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले सत्र में यह 31.75 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।


गांधी के अनुसार, "विदेशी बाजारों में सोने की कीमतें 2,400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर नहीं रहने के कारण बिकवाली बढ़ने से  एक बार फिर सप्ताह के शुरू के 74,442 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर से तीन प्रतिशत से अधिक नीचे आ गईं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed