{"_id":"664e02f92f191a41d30ce5ec","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 50 रुपए टूटा, चांदी 600 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 50 रुपए टूटा, चांदी 600 रुपये उछली
Wed, 22 May 2024 08:06 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 22 May 2024 08:06 PM IST
सार
Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस बीच, चांदी की कीमत 600 रुपए की तेजी के साथ 95,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 600 रुपए की तेजी के साथ 95,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव तीन डॉलर की गिरावट के साथ 2,417 डॉलर प्रति औंस रह गया।
विज्ञापन
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के हालिया बयानों का मूल्यांकन करने के बाद बुधवार को सोने में और गिरावट आई, जिसमें ब्याज दरों में कटौती के समय को कम करके आंका गया है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''कारोबारी अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे पर करीब से नजर रख रहे हैं।" हालांकि, वैश्विक बाजार में चांदी तेजी के साथ 31.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। पिछले सत्र में यह 31.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में सोना 171 रुपये की गिरावट के साथ 73,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। सबसे अधिक कारोबार वाला जून अनुबंध शाम साढ़े चार बजे 73,742 रुपये प्रति 10 ग्राम के कारोबार के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 256 रुपये अथवा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,469 रुपये प्रति किग्रा रह गई।