{"_id":"663e2c0b63f7da46880e534a","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक रुख के बीच सोना 950 रुपये तेज, चांदी 2300 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक रुख के बीच सोना 950 रुपये तेज, चांदी 2300 रुपये उछली
Fri, 10 May 2024 07:46 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 10 May 2024 07:46 PM IST
सार
Gold Silver Price: मजबूत घरेलू मांग और वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 73000 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान चांदी की कीमत भी 2,300 रुपये की तेजी के साथ 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय तृतीया के मौके पर मजबूत घरेलू मांग और वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 73000 के स्तर को पार कर गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोना 950 रुपये की तेजी के साथ 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी की कीमत भी 2,300 रुपये की तेजी के साथ 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 83,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 100 रुपए की तेजी के साथ 73,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, "अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर लोगों द्वारा सोने के सिक्के, बार और आभूषण खरीदने से खुदरा मांग बढ़ने की उम्मीद है।" वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर हाजिर सोने का भाव 52 डॉलर की तेजी के साथ 2,360 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन
चांदी की कीमत 28.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 27.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।