{"_id":"662a63eda0cc9ce0450e0ef9","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 110 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी में 350 रुपये की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 110 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी में 350 रुपये की तेजी
Thu, 25 Apr 2024 07:39 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:39 PM IST
सार
Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि, चांदी की कीमत 350 रुपये बढ़कर 84,100 रुपये प्रति किलो हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि, चांदी की कीमत 350 रुपये बढ़कर 84,100 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 83,750 रुपये प्रति किलो था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में हाजिर सोना कीमत 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार पर रहा जो पिछले बंद भाव से 110 रुपये कम है।’’
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,319 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार पर रहा जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर कमजोर है। गांधी ने कहा कि बृहस्पतिवार को सोने में मामूली गिरावट देखी गई क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के कारण सुरक्षित-निवेश उत्पादों की मांग में कमी आई है। हालांकि, चांदी मामूली रूप से बढ़कर 27.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 27.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
विज्ञापन