फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: 400 रुपये की उछाल के साथ सोना फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, चांदी भी नए हाई पर

Fri, 19 Apr 2024 07:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Apr 2024 07:33 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया और पीली धातु की कीमत नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। चांदी की कीमत भी 100 रुपए की तेजी के साथ 86,600 रुपए प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया और पीली धातु की कीमत नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमत 400 रुपये उछलकर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को सोना 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 100 रुपए की तेजी के साथ 86,600 रुपए प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 400 रुपये की तेजी के साथ 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करती दिखी।   विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 15 डॉलर की तेजी के साथ 2,390 डॉलर प्रति औंस हो गया।" 
विज्ञापन


सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर छापे के प्रतिशोध में ईरान द्वारा इजरायल पर हमला करने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को एशियाई कारोबारी घंटों में वैश्विक बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गया। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सोने की कीमतों में मजबूती दिख रही है। इसके अलावा चांदी का भाव 28.29 डॉलर प्रति औंस हो गया। इससे पिछले बंद भाव में यह 28.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार के विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों सहित कई रिपोर्टों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के शीर्ष अधिकारियों को यह कहने के लिए प्रेरित किया है कि वे कुछ समय के लिए ब्याज दरों को उच्च स्तर पर बनाए रख सकते हैं। फेड ने पहले संकेत दिया था कि इस साल ब्याज दरों में तीन कटौती संभव हो सकती है। लेकिन फेड अधिकारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फेड की मुख्य ब्याज दर को 2001 के बाद से अपने उच्चतम स्तर से कम करने से पहले मुद्रास्फीति अपने 2 प्रतिशत लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी एंड करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, 'सोने की कीमतों पर भू-राजनीतिक तनाव और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों पर अपडेट से जुड़ी खबरों का असर पड़ने की उम्मीद है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार में 5.401 अरब डॉलर घटा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 5.401 अरब डॉलर घटकर 643.162 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.88 अरब डॉलर बढ़कर 648.562 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed