{"_id":"65e5c2daa18b3e03180cd9bc","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 64200 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा, चांदी 200 रुपये टूटी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 64200 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा, चांदी 200 रुपये टूटी
Mon, 04 Mar 2024 06:17 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 04 Mar 2024 06:17 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। हालांकि, चांदी की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 73,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। हालांकि, चांदी की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 73,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव दो डॉलर की तेजी के साथ 2,084 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन
गांधी ने कहा कि अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों में कमजोरी के कारण डॉलर और ट्रेजरी प्रतिफल में गिरावट के बीच शुक्रवार को नौ सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में मजबूती का रुख रहा।
विज्ञापन
हालांकि, चांदी का भाव गिरावट के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस रह गया। इससे पिछले बंद भाव में यह 23.12 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
आने वाले समय में सर्राफा बाजार के लिए दृष्टिकोण आशावादी बना हुआ है, इसे पिछले महीने की तुलना में कम नॉनफार्म पेरोल डेटा के अनुमानों से समर्थन मिला है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की 6-7 मार्च, 2024 को आने वाले बयान को देखते हुए बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है। यदि बाजार में अस्थिरता बढ़ती है तो यह सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।